प्रतिबंधित वाहन मार्ग

प्रतिबंधित मार्ग

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यातायात संचालन एवं प्रतिबंध संबंधी महत्वपूर्ण सूचना

वाहनों के लिए प्रतिबंधित मार्ग

  1. बड़ी चौपड़ से जोरावर सिंह गेट — केवल पैदल श्रद्धालुओं हेतु अनुमत।
  2. सुभाष चौक से बड़ी चौपड़ — केवल पैदल श्रद्धालुओं हेतु अनुमत।

No Vehicle Zone / नो-व्हीकल ज़ोन

  1. तालकटोरा रोड से गोविंद देवजी मंदिर की ओर।
  2. झूलेलाल मार्ग तिराहा, राजामल तालाब रोड (जनता बाजार) से गोविंद देवजी मंदिर की ओर।
  3. पर्यटक थाने के पास स्थित तिराहा से गोविंद देवजी मंदिर की ओर।
  4. ग्लोब ट्रांसपोर्ट से गोविंद देवजी मंदिर की ओर।
  5. बांदरवाल गेट से जलेब चौक की ओर।
  6. बड़ी चौपड़ से सुभाष चौक तक।
  7. सार्दुल सिंह की नाल व आतिश मार्केट से जलेब चौक।

बस, मिनी बस, ई-रिक्शा, ई-ऑटो, ऑटो रिक्शा एवं लोडिंग वाहनों का संचालन

चांदपोल गेट, न्यू गेट, अजमेरी गेट, सांगानेरी गेट, रामगंज चौपड़ एवं जोरावर सिंह गेट से परकोटे के अंदर; गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहा से मिनर्वा तक एम.आई. रोड; अशोका मार्ग से यादगार तक; तथा रामनिवास बाग के अंदर बस, मिनी बस, ई-रिक्शा, ई-ऑटो, ऑटो रिक्शा एवं लोडिंग वाहनों का संचालन निषिद्ध रहेगा।

Diversion Plan / डायवर्जन योजना

बड़ी चौपड़ एवं त्रिपोलिया बाजार की पार्किंग भरने तथा यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर सांगानेरी गेट और रामनिवास बाग चौराहा से आवश्यकतानुसार यातायात को डायवर्ट कर संचालित किया जाएगा।

परकोटा क्षेत्र एवं एम.आई. रोड पर अत्यधिक यातायात दबाव होने पर निम्न मार्गों से डायवर्जन किया जाएगा:

  1. रामगढ़ मोड़ से धोबीघाट सर्किल की ओर।
  2. आमेर कुंड से आमेर तिराहा, दिल्ली रोड की ओर।
  3. रामगढ़ मोड़ से माउंट रोड की ओर।
  4. धोबीघाट सर्किल से दिल्ली रोड की ओर।
  5. रोटरी सर्किल से जवाहर नगर बाईपास की ओर।
  6. गुरुद्वारा मोड़ से गोविंद मार्ग की ओर।
  7. मिनर्वा चौराहा से एम.डी. रोड की ओर।

सामान्य यातायात के संचालन हेतु प्रतिबंधित मार्ग (श्रद्धालुओं के वाहनों को छोड़कर)

  1. चांदपोल से छोटी चौपड़ — चांदपोल बाजार।
  2. अजमेरी गेट से छोटी चौपड़ — किशनपोल बाजार।
  3. चौगान चौराहा से छोटी चौपड़ — गणगौरी बाजार।
  4. छोटी चौपड़ से बड़ी चौपड़ — त्रिपोलिया बाजार।
  5. रामनिवास बाग चौराहा से त्रिपोलिया टी-पॉइंट — चौड़ा रास्ता।
  6. सांगानेरी गेट से छोटी चौपड़ — जौहरी बाजार।
  7. गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहा से गुरुद्वारा मोड़ तक — एम.आई. रोड।

सामान्य यातायात हेतु व्यवस्था

  1. विद्याधर नगर, हरमाड़ा, झोटवाड़ा, विश्वकर्मा, खातीपुरा, कालवाड़, वैशाली नगर एवं भांकरोटा (सीकर रोड, अजमेर रोड) की ओर से सांगानेर, मालवीय नगर, आदर्श नगर, जवाहर नगर, टी.पी. नगर, कानोता एवं आमेर (टोंक रोड, दिल्ली रोड) की ओर जाने वाला सामान्य यातायात गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहा से चौमूं हाउस चौराहा, पृथ्वीराज रोड, स्टैच्यू सर्किल, टोंक रोड एवं गोविंद मार्ग से अथवा गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहा से चौमूं हाउस चौराहा, 22 गोदाम, सहकार मार्ग एवं टोंक रोड से संचालित किया जाएगा।
  2. सांगानेर, मालवीय नगर, आदर्श नगर, जवाहर नगर, टी.पी. नगर, कानोता एवं आमेर (टोंक रोड, दिल्ली रोड) की ओर से विद्याधर नगर, हरमाड़ा, झोटवाड़ा, विश्वकर्मा, खातीपुरा, कालवाड़, वैशाली नगर एवं भांकरोटा (सीकर रोड, अजमेर रोड) की ओर आने वाला सामान्य यातायात गोविंद मार्ग से टोंक रोड, स्टैच्यू सर्किल, पृथ्वीराज रोड, चौमूं हाउस चौराहा एवं गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहा से अथवा टोंक रोड से सहकार मार्ग, 22 गोदाम, चौमूं हाउस चौराहा एवं गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहा से संचालित किया जाएगा।